Australia Beat India, ICC U19 World Cup Final Live Score Update: टूटा करोड़ों भारतीयों का सपना, फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 79 रनों से हराया; चौथी बार अंडर19 वर्ल्ड कप के खिताब पर किया कब्जा
इससे पहले फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 253 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हरजस सिंह ने सबसे ज्यादा 55 रनों की पारी खेली.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला गया. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 79 रनों से हराकर अंडर 19 वर्ल्ड कप के खिताब पर चौथी बार अपना कब्जा जमाया. इससे पहले फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 253 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हरजस सिंह ने सबसे ज्यादा 55 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से राज लिम्बनी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 43.5 ओवर में महज 174 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से महली बियर्डमैन और राफ मैकमिलन ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट झटके.
𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 🏆
After #WTC23 and #CWC23, Australia complete the hat-trick with #U19WorldCup 2024 😍 pic.twitter.com/tIU7bo9k9h
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) February 11, 2024
Relentless Australia down India in Benoni to clinch their fourth #U19WorldCup title 🎇#INDvAUS pic.twitter.com/5dOYC4UsuV
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) February 11, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2024 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

