AUS vs WI: ग्लेन मैक्सवेल ने रोहित शर्मा के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की, वेस्टइंडीज के खिलाफ 55 गेंदों ठोके 120 रन
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने टी20 में शतकों के मामलों में रोहित शर्मा की बराबरी की है. दरअसल, एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरे T20I में ग्लेन मैक्सवेल ने धमाकेदार शतक बनाया है. इसी शतक के साथ मैक्सवेल ने रोहित शर्मा के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने टी20 में शतकों के मामलों में रोहित शर्मा की बराबरी की है. दरअसल, एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरे T20I में ग्लेन मैक्सवेल ने धमाकेदार शतक बनाया है. इसी शतक के साथ मैक्सवेल ने रोहित शर्मा के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की. बेहतरीन फॉर्म चल रहे मैक्सवेल ने 50 गेंदों में शतक बनाकर अपना 5वां टी20 शतक पूरा किया. वेस्टइंडीज के खिलाफ मैक्सवेल अपने लय में थे और उन्होंने 55 गेंदों में 120 रनों की तूफानी पारी खेली. जिसमें 8 छक्के और 12 चौके लगाए. उनकी पारी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 241 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया, जो टी20ई क्रिकेट में उनका चौथा सबसे बड़ा स्कोर था.
T20I में सर्वाधिक शतक:
रोहित शर्मा - 143 पारियों में 5
ग्लेन मैक्सवेल - 94 पारियों में 5
सूर्यकुमार यादव - 57 पारियों में 4
बाबर आज़म - 103 पारियों में 3
कॉलिन मुनरो - 62 पारियों में 3
सबावून डेविज़ी - 31 सराय में 3
देखें ट्वीट:
You've got to see these highlights! #AUSvWI https://t.co/khVSmgprxy
— cricket.com.au (@cricketcomau) February 11, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2024 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

