क्रिकेट

AUS vs PAK Semi Final, ICC T20 WC 2021: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, फाइनल में बनाई जगह

आज पाकिस्‍तान और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 176 रन बनाए.

AUS vs PAK Semi Final, ICC T20 WC 2021: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, फाइनल में बनाई जगह
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter)

आज पाकिस्‍तान (Pakistan) और ऑस्‍ट्रेलिया (Australia) के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप (ICC T20 World Cup) 2021 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच (Aaron Finch) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 176 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) और फखर जमान (Fakhar Zaman) ने तूफानी पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis), मैथ्यू वेड (Matthew Wade) और डेविड वार्नर (David Warner) ने तूफानी पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया ने ये मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया. अब ऑस्ट्रेलिया 14 नवंबर को न्यूजीलैंड (New Zealand) के साथ फाइनल मुकाबला खेलेगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2021 11:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).