क्रिकेट

AUS Beat NZ, World Cup 2023 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 रन से हराया, रचिन रवींद्र की शतकीय पारी पर फिरा पानी

इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 49.2 ओवर 388 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 109 रनों की धुआंधार पारी खेली.

AUS Beat NZ, World Cup 2023 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 रन से हराया, रचिन रवींद्र की शतकीय पारी पर फिरा पानी
ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

2023 वर्ल्ड कप में आज दो मुकाबले खेले जा रहे हैं. पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने न्यूजीलैंड को 5 रन से हराकर सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं. इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 49.2 ओवर 388 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 109 रनों की धुआंधार पारी खेली. न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स और ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में नौ विकेट खोकर महज 383 रन ही बना सकीं. न्यूजीलैंड की तरफ से स्टार युवा बल्लेबाज ​​रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 116 रनों की तूफानी पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम ज़म्पा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2023 06:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).