क्रिकेट

Anant Radhika Wedding: एमएस धोनी-हार्दिक पांड्या से लेकर इन क्रिकेटरों ने की अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी में शिरकत, देखें तस्वीरें और वीडियो

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की आज यानी 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में रचाने वाला है. इस शादी समारोह में दुनिया की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की है. इनके अलावा देश-विदेश से खेलों से जुड़े नामी लोग भी अनंत अंबानी की शादी को अटेंड करने पहुंचे हैं.

Anant Radhika Wedding: एमएस धोनी-हार्दिक पांड्या से लेकर इन क्रिकेटरों ने की अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी में शिरकत, देखें तस्वीरें और वीडियो
एमएस धोनी अपने परिवार के साथ (Photo Credits: Twitter)

Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की आज यानी 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में रचाने वाला है. इस शादी समारोह में दुनिया की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की है. इनके अलावा देश-विदेश से खेलों से जुड़े नामी लोग भी अनंत अंबानी की शादी को अटेंड करने पहुंचे हैं. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने परिवार सहित अनंत-राधिका की शादी में शिरकत की है. धोनी के अलावा हार्दिक पांड्या के साथ कृणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा भी शामिल हुई. पांड्या ब्रदर्स के साथ एक और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने भी जबरदस्त एंट्री ली. हार्दिक पांड्या सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट कुर्ता पहन कर आए हैं. वहीं, ईशान किशन ने सूट, तो वहीं कृणाल पांड्या ने भी सफेद रंग का सूट पहना हुआ है. सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, युजवेंद्र चहल और तिलक वर्मा भी नजर आ रहे हैं. उनके अलावा क्रिस श्रीकांत भी गोल्डन रंग की शेरवानी पहनकर इस शादी समारोह में पहुंचे हैं.

इन क्रिकेटरों ने की अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी में शिरकत:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).