Afghanistan vs South Africa, 2nd ODI Live Toss Update: अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शहीदी ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 20 सितंबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. पहले मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया हैं.
Afghanistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 20 सितंबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया हैं. इसके साथ ही अफगानिस्तान की टीम ने इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अफगानिस्तान की टीम कल के मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. दूसरी तरफ, साउथ अफ्रीका की टीम सीरीज में 1-1 की बराबरी के इरादे से मैदान में उतरी हैं. इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की कमान हश्मतुल्लाह शहीदी (Hashmatullah Shahidi) को सौंपी गई हैं. जबकि साउथ अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम कर रहे हैं. अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक महज तीन वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दो मुकाबलों में साउथ अफ्रीका की टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं, एक मैच अफगानिस्तान ने अपने नाम किया हैं. इस बीच दूसरे वनडे में अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शहीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं.
अफगानिस्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला:
🚨 TOSS NEWS 🗞️
AFGHANISTAN 🇦🇫 WON THE TOSS AND WE WILL BAT FIRST.#2thODI #AFGvSA #SAVAFG #Sharjah #AfghanAtalan pic.twitter.com/1Jx4bqLNld
— Afghan Atalan 🇦🇫 (@AfghanAtalan1) September 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2024 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

