Afghanistan Players Dance Video: टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के बाद अफ़गानिस्तान के खिलाडियों ने मनाया जश्न, ड्वेन ब्रावो के साथ 'चैंपियन' गाने पर किया डांस, देखें वीडियो
रविवार, 23 जून को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के सुपर आठ में अफ़गानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 50 रनों की धमाकेदार जीत हासिल की. अफ़गानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने कंगारू टीम को 149 रनों का टारगेट दिया था. जवाब में ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 127 रनों पर ढेर हो गई.
Afghanistan Players Dance Video: रविवार, 23 जून को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के सुपर आठ में अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 50 रनों की धमाकेदार जीत हासिल की. अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने कंगारू टीम को 149 रनों का टारगेट दिया था. जवाब में ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 127 रनों पर ढेर हो गई. जीत के लिए सिर्फ़ 149 रनों का बचाव करते हुए, गुलबदीन नैब ने अपने सबसे यादगार प्रदर्शनों में से एक प्रदर्शन किया. जिसमें उन्होंने सिर्फ़ 20 रन देकर चार विकेट चटकाए. जबकि नवीन-उल-हक ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए. इसके अलावा बल्लेबाजी में रहमानुल्लाह गुरबाज़ 60(49) और इब्राहिम जादरान 51(48) अर्ध शतकिय पारी खेली.
इस बीच मैच के बाद, उत्साहित खिलाड़ियों ने टीम बस के अंदर जश्न मनाया और लोकप्रिय गीत पर थिरकते रहे. जिसे टीम के गेंदबाजी सलाहकार ब्रावो ने तैयार किया था. इस गाने के वीडियो वायरल हो गए हैं. नीचे आप देख सकतें हैं.
ड्वेन ब्रावो के साथ 'चैंपियन' गाने पर अफगानिस्तान के खिलाडियों का डांस :
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2024 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

