खेल

Cricket Australia Poor Arrangement: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की अरेंजमेंट की फिर खुली पोल, बारिश में भीगते हुए भारतीय खिलाड़ियों को बस से ड्रेसिंग रूम की ओर भागना पड़ा, देखें वीडियो

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की पोल एक बार फिर खुल गई, जब भारतीय खिलाड़ियों को बारिश के बीच कैनबरा में ड्रेसिंग रूम की ओर भागने पर मजबूर होना पड़ा. बस को आयोजन स्थल के बाहर रोक दिया गया और खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम तक पैदल जाना पड़ा. जब बस पहुंची तो राजधानी में बारिश हो रही थी.

Cricket Australia Poor Arrangement: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की अरेंजमेंट की फिर खुली पोल, बारिश में भीगते हुए भारतीय खिलाड़ियों को बस से ड्रेसिंग रूम की ओर भागना पड़ा, देखें वीडियो
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया(Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Australia PM XI, Pink Ball Warm-up Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री इलेवन दो दिवसीय अभ्यास मैच मैच 30 नवंबर (शनिवार) से कैनबरा के मनुका ओवल में भारतीय समयानुसार सुबह 09:30 AM से खेला जाना था. दुर्भाग्य से, बारिश के कारण दो दिवसीय पिंक-बॉल वार्म-अप मैच के पहले दिन का खेल रद्द हो गया है. आज दूसरे दिन 46 ओवर का खेल खेला जा रहा हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की पोल एक बार फिर खुल गई, जब भारतीय खिलाड़ियों को बारिश के बीच कैनबरा में ड्रेसिंग रूम की ओर भागने पर मजबूर होना पड़ा. बस को आयोजन स्थल के बाहर रोक दिया गया और खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम तक पैदल जाना पड़ा. जब बस पहुंची तो राजधानी में बारिश हो रही थी. मेजबान बोर्ड ने खिलाड़ियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की थी और उनके लिए पर्याप्त छतरियां भी नहीं थीं. शुक्र है कि ड्रेसिंग रूम की ओर तेजी से चलते हुए कोई खिलाड़ी चोटिल नहीं हुआ. व्यवस्थाओं की कमी ने एक बार फिर सीए की पोल खोल दी. 2020/21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान खिलाड़ियों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा और घरेलू बोर्ड ने अभी तक सबक नहीं सीखा है. यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने जीता टॉस, ऑस्ट्रेलिया PM इलेवन को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग स्क्वाड

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की अरेंजमेंट की फिर खुली पोल

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2024 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).