CWG 2022: लॉन बाउल्स में भारतीय पुरुष टीम ने जीता सिल्वर मेडल, भारत की झोली में आए अबतक 29 पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2022 लॉन बाउल्स में भारतीय पुरुष चौकों की टीम ने फाइनल में उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ 5-18 से रजत पदक जीता है. भारत की चार सदस्यीय टीम में सुनील बहादुर, नवनीत सिंह, चंदन कुमार सिंह और दिनेश कुमार शामिल थे.
Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेल 2022 लॉन बाउल्स में भारतीय पुरुष चौकों की टीम ने फाइनल में उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ 5-18 से रजत पदक जीता है. भारत की चार सदस्यीय टीम में सुनील बहादुर, नवनीत सिंह, चंदन कुमार सिंह और दिनेश कुमार शामिल थे. CWG Cricket: क्रिकेट में भी भारत का मेडल पक्का, इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
नीदरलैंड खिलाड़ियों ने शुरुआती राउंड से ही प्वाइंट हासिल किए. भारत ने पांचवें राउंड में अपना पहला प्वाइंट हासिल किया. 10वें राउंड के बाद भारत का स्कोर 5 तो नीदलैंड 12 अंकों के साथ अपना दबदबा बनाए हुआ था. मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय लॉन बाउल्स खिलाड़ी बैकफुट पर नजर आए.
इस तरह भारतीय टीम को लॉन बाउल्स को मेन फोर इवेंट में 18-5 से हार का सामना करना पड़ा. बता दें कि भारतीय टीम की चौकड़ी ने इससे पहले सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड को 13-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.
#CommonwealthGames22 | Indian Men's Fours team in Lawn Bowls wins silver medal against North Ireland 5-18 in final
— ANI (@ANI) August 6, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2022 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

