सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी! Asian Games 2023 का धमाकेदार आगाज, PM मोदी ने VIDEO शेयर कर दी शुभकामनाएं
एशियन गेम्स 2023 में भारत की ओर से कुल 655 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो देश का अबतक का सबसे बड़ा दल है. भारतीय खिलाड़ी कुल 40 स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे.
Asian Games 2023: 19वें एशियन गेम्स की आधिकारिक शुरुआत हो गई है. इस बार एशियन गेम्स 23 सितंबर से लेकर 8 अगस्त तक चीन के हांगझोउ में हो रहा है. ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया.
एशियन गेम्स 2023 में भारत की ओर से कुल 655 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो देश का अबतक का सबसे बड़ा दल है. भारतीय खिलाड़ी कुल 40 स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे.
पीएम मोदी ने ओपनिंग सेरेमनी का वीडियो शेयर कर भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा 'एशियाई खेल के लिए मैं भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं देता हूं. खेलों के प्रति भारत का जुनून और प्रतिबद्धता चमकती है क्योंकि हम एशियाई खेलों में अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेज रहे हैं. आशा है कि हमारे खिलाड़ी अच्छा खेलें और प्रदर्शन करके दिखाएं कि सच्ची खेल भावना क्या है.'
As the Asian Games commence, I convey my best wishes to the Indian contingent. India’s passion and commitment to sports shines through as we send our largest ever contingent in the Asian Games. May our athletes play well and demonstrate in action what true sporting spirit is. pic.twitter.com/KLlsBj0C3e
— Narendra Modi (@narendramodi) September 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2023 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

