तेज रफ्तार ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर स्टंट करने लगा युवक, अगले ही हुआ कुछ ऐसा... देखें दिल दहला देने वाला Viral Video
वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स को चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर स्टंट करने की सूझती है और वो दरवाजे पर लटक कर अपने हाथ बाहर निकालकर पेड़ों को छूने की कोशिश करता है. उसी दौरान उसका हाथ एक खंभे से टकरा जाता है, जिसके चलते वो ट्रेन से नीचे गिर जाता
Stunt Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर स्टंट के वैसे तो कई हैरतअंगेज वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, इसी कड़ी में एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग तेज रफ्तार ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर सफर कर रहे हैं, जिसमें से एक शख्स को स्टंट (Stunt) करने की सूझती है और वो दरवाजे पर लटक कर अपने हाथ बाहर निकालकर पेड़ों को छूने की कोशिश करता है. उसी दौरान उसका हाथ एक खंभे से टकरा जाता है, जिसके चलते वो ट्रेन से नीचे गिर जाता है.
इस हादसे के वीडियो को ट्रेन पर ही मौजूद किसी अन्य यात्री ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, शेयर किए जाने के बाद से जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि यह वीडियो कब और कहां शूट किया गया है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है और हादसे के बाद शख्स की क्या हालत हुई इसकी भी जानकारी नहीं मिली है. ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 915.7k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Stunt Video Viral: फिल्मी स्टाइल में स्टंट, थार पर बैठे 10 लोगों ने लहराया हथियार, 25 हजार का कटा चालान
देखें वीडियो-
— 1000 WAYS TO DIE (@1000waystod1e) May 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2023 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

