वायरल

बिस्तर पर जहरीले सांपों को प्यार से सहलाती महिला को देख उड़े होश, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

सांपों के साथ खेलती एक महिला का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिस्तर पर आराम फरमाती महिला खतरनाक सांपों को सहलती हुई दिखाई दे रही है.

बिस्तर पर जहरीले सांपों को प्यार से सहलाती महिला को देख उड़े होश, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
सांपों को सहलाती महिला (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सांपों (Snakes) को इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में से एक माना जाता है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है. यही वजह है कि अधिकांश लोग सांपों के नाम से ही खौफ खाते हैं, इसलिए वो उनसे दूर बनाकर रखने में ही अपनी भलाई समझते हैं. हालांकि कई लोग सांपों से बेहद दोस्ताना व्यवहार करते हैं और सांपों को अपना पालतू भी बनाकर रखते हैं. इसी कड़ी में सांपों के साथ खेलती एक महिला का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बिस्तर पर आराम फरमाती महिला खतरनाक सांपों को सहलती हुई दिखाई दे रही है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सुनीता बाई नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें देख सकते हैं कि किस तरह से महिला बिस्तर पर आराम से लेटी है और उसके साथ दो सांप दिखाई दे रहे हैं. महिला उन सांपों को प्यार से सहला रही है, जैसे कि वो उसके पालतू हैं. इस दौरान महिला को न तो किसी तरह का डर लगता है और न ही सांप उसे कोई नुकसान पहुंचाते हैं.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunita Bai (@rekharani8717)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2023 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).