VIDEO: मामूली कहासुनी को लेकर महिलाओं के बीच WWE, जमकर चले लात-घूंसे; यूपी के कासगंज की घटना
यूपी के कासगंज में सहावर तहसील उप निबंधन कार्यालय के बाहर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
Viral Video: यूपी के कासगंज में सहावर तहसील उप निबंधन कार्यालय के बाहर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, फिर झगड़ा होने लगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाओं के बीच पहले चप्पलें और लात-घूंसे चले. देखते ही देखते, पुरुष भी लड़ाई में कूद पड़े और जमकर मारपीट होने लगी. इस घटना से आसपास का माहौल तनावपूर्ण हो गया. हालांकि, पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर स्थिति को संभाल लिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मामूली कहासुनी को लेकर महिलाओं के बीच WWE
दो पक्षों में पहले हुई कहासुनी और फिर महिलाओं के बीच चप्पलें और लात घुसे चले, फिर ये देख आदमी भी लड़ने लगे और जमकर मारपीट हुई !!#कासगंज के सहावर तहसील उप निबंधन कार्यालय के बाहर का मामला
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है !! pic.twitter.com/ykl7bOO0aT
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) October 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2024 10:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

