World’s First AI Dress: रोबोटिक सांपों वाली दुनिया की पहली एआई ड्रेस, गूगल सॉफ्टवेयर इंजीनियर Christina Ernst ने ‘मेडुसा ड्रेस’ के साथ बनाया फैशन स्टेटमेंट (Watch Video)
मेडुसा ड्रेस को दुनिया की पहली एआई ड्रेस करार दिया गया है. मेडुसा ड्रेस के नाम से जानी जाने वाली यह ड्रेस काले रंग की है, जिसकी कमर के चारों और तीन गोल्डन कलर के सांप और गर्दन के चारों ओर एक बड़ा रोबोटिक सांप है.
- Read in
- हिंदी
World’s 'First AI Dress' With Robotic Snakes Viral Video: सर्च इंजन गूगल (Google) के साथ काम करने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर क्रिस्टीना अर्न्स्ट (Software engineer Christina Ernst) ने एक फैशन स्टेटमेंट बनाया है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए मेडुसा ड्रेस (Medusa Dress) के एक वीडियो से वो लोगों को हैरान कर रही हैं. आपको बता दें कि मेडुसा ड्रेस को दुनिया की पहली एआई ड्रेस (World’s 'First AI Dress') करार दिया गया है. मेडुसा ड्रेस के नाम से जानी जाने वाली यह ड्रेस काले रंग की है, जिसकी कमर के चारों और तीन गोल्डन कलर के सांप और गर्दन के चारों ओर एक बड़ा रोबोटिक सांप है. अर्न्स्ट ने क्लिप में कहा कि मैंने इस रोबोटिक सांप की ड्रेस को कोड किया जो फेस डिटेक्ट करने और सांप के सिर को आपकी ओर देखने वाले व्यक्ति की ओर ले जाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करता है. यह भी पढ़ें: VIDEO: नॉर्थ-ईस्ट की पहली AI टीचर! असम के स्कूल में छात्रों के सवाल का जवाब देकर छा गई 'आईरिस', देखें वीडियो
रोबोटिक सांपों वाली दुनिया की पहली एआई ड्रेस
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2024 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

