Bhajan In Delhi Metro: यात्रियों से भरी मेट्रो ट्रेन में भजन करने लगीं महिलाएं, फिर हुआ कुछ ऐसा कि कान पकड़कर मांगी माफी (Watch Video)
एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो से एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में यात्रियों से खचाखच भरी मेट्रो ट्रेन में महिलाएं भजन-कीर्तन करना शुरु कर देती हैं, जिसके बाद वहां पर सीआईएसएफ के जवान पहुंचकर उन्हें फटकार लगाता है और महिलाएं माफी मांगती हैं.
Bhajan In Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है, कभी कपल्स द्वारा अश्लील हरकतों की वजह से तो कभी डांस और लड़ाई-झगड़ों के चलते, दिल्ली मेट्रो आए दिन चर्चा का विषय बना रहता है. अब एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो से एक वीडियो (Viral Video) सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में यात्रियों से खचाखच भरी मेट्रो ट्रेन में महिलाएं भजन-कीर्तन (Bhajan in Metro Train) करना शुरु कर देती हैं, जिसके बाद वहां पर सीआईएसएफ (CISF) के जवान को आना पड़ता है. आप देख सकते हैं कि किस तरह से जब सीआईएसएफ का जवान फटकार लगाता है, तब भजन करने वाली महिलाएं कान पकड़कर माफी मांगती हैं. यह भी पढ़ें: Delhi Metro Holi Viral Video: अश्लीलता की सारी हदें पार! होली पर दिल्ली मेट्रो बना रीलबाजों का मुख्य अड्डा, लोगों ने की कार्रवाई की मांग
दिल्ली मेट्रो में भजन करने लगी महिलाएं
दिल्ली: खचाखच भरी मेट्रो में भजन करने लगीं महिलाएं...CISF ने लगाई फटकार तो कान पकड़ मांगी माफी, देखें वीडियो#DelhiMetro #DMRC #ViralVideo #CISF pic.twitter.com/KCcFtfdytk
— AajTak (@aajtak) April 16, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2025 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

