वायरल

घर में आतंक मचा रहे चूहे को पकड़ने के लिए महिला ने लगाया गजब का जुगाड़, Viral Video देख आप भी करेंगे तारीफ

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चूहे को पकड़ने के लिए एक महिला गजब का जुगाड़ लगाती हुई नजर आ रही है. चूहा पकड़ने की महिला की टेक्नीक को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और उसकी सराहना भी कर रहे हैं.

घर में आतंक मचा रहे चूहे को पकड़ने के लिए महिला ने लगाया गजब का जुगाड़, Viral Video देख आप भी करेंगे तारीफ
चूहा पकड़ने का जबरदस्त जुगाड़ (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: घर में अगर चूहे (Rat) घुस जाते हैं तो जमकर उत्पात मचाते हैं, ऐसे में चूहों के आतंक से निजात पाने के लिए घर वाले तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं, फिर भी चूहे उनके चंगुल से बच निकलते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें चूहे को पकड़ने के लिए एक महिला गजब का जुगाड़ लगाती हुई नजर आ रही है. चूहा पकड़ने की महिला की टेक्नीक को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और उसकी सराहना भी कर रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है महिला एक बाथरूम के भीतर झाडू लेकर खड़ी है और दरवाजे के बाहर दोनों तरफ उसने पानी की बोतलों की दीवार बना रखी है, जो सीधे मुख्य दरवाजे के बाहर निकलती है. अगले ही पल एक चूहे को बोतलों की दीवार के बीच से भागता हुए देखा जा सकता है, जो सीधे घर से बाहर निकल जाता है. इस वीडियो को sachkadwahai नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. यह भी पढ़ें: शिकार करने चली थी बिल्ली मौसी, चूहे ने किया पलटवार तो डरकर भागने पर हुई मजबूर (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sach Kadwa Hai (@sachkadwahai)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2023 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).