पांच सौ का नोट आटे में भरकर महिला ने बनाया पराठा, उसके बाद जो हुआ... Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप
एक मजेदार लेकिन हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला आटे की लोई के भीतर 500 रुपए का नोट रखती है और फिर उसे बेलकर पराठा बनाती है. पराठा बनने के बाद उसमें से दो हजार रुपए का नोट निकलता है.
Viral Video: इंटरनेट पर अनोखी और हैरतअंगेज चीजों की भरमार देखने को मिलती है, इसलिए सोशल मीडिया (Social Media) पर कब क्या देखने को मिल जाए, यह कहना वाकई मुश्किल है. इसी कड़ी में एक मजेदार लेकिन हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला आटे की लोई के भीतर 500 रुपए का नोट रखती है और फिर उसे बेलकर पराठा (Paratha) बनाती है. वो अच्छे से घी लगाकर पराठे को सेंकती है और जैसे ही पराठा बनकर तैयार हो जाता है, वो उसके ऊपर और नीचे की परत को अलग करती है, लेकिन उसके बाद जो नजारा दिखता है वो लोगों को हैरान कर रहा है.
दरअसल, महिला 500 रुपए का नोट भरकर पराठा बनाती है, लेकिन पराठा बनने के बाद उसमे से दो हजार का नोट निकलता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर janu9793 के यूजर ने शेयर किया है, जिस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- पागलों की कमी नहीं है, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- फालतू लोग फालतू काम ही करेंगे. यह भी पढ़ें: Desi Jugaad: कार में मोबाइल चार्ज करने के लिए नहीं मिला स्टैंड, स्लिपर से शख्स ने कर दिखाया यह कारनामा (Viral Video)
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2023 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

