वायरल

खूंखार मगरमच्छों से भरी थी पूरी नदी, उनके बीच से नाव लेकर निकला शख्स और फिर... देखें Viral Video

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नदी में सिर्फ मगरमच्छ ही मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं और इन सबके बीच से एक शख्स खतरों का खिलाड़ी बनकर नाव पर सवार होकर निकलता है.

खूंखार मगरमच्छों से भरी थी पूरी नदी, उनके बीच से नाव लेकर निकला शख्स और फिर... देखें Viral Video
नदी में मगरमच्छों का झुंड (Photo Credits: Twitter)

Crocodiles Viral Video: मगरमच्छ (Crocodile) पानी के ऐसे खतरनाक शिकारी होते हैं, जो पानी के अंदर और जमीन पर आसानी से शिकार कर सकते हैं, इसलिए मगरमच्छों (Crocodiles) से दूसरे जानवर तो जानवर इंसान भी काफी घबराते हैं. ऐसे में मगरमच्छों से भरी नदी को पार करने की भला कौन हिम्मत कर सकता है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें नदी में सिर्फ मगरमच्छ ही मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं और इन सबके बीच से एक शख्स खतरों का खिलाड़ी बनकर नाव पर सवार होकर निकलता है. मगरमच्छों से भरी नदी से शख्स नाव लेकर गुजरता है, जिसे देखकर अच्छे अच्छों की हालत खराब हो रही है.

ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- एक भयानक नाव नदी से होकर गुजरती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी में हर तरफ बस मगरमच्छ ही फैले हुए हैं और उनके बीच से एक नाव तेज गति से गुजरती है. इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 991.5k व्यूज मिल चुके हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2023 12:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).