Viral Video: कुत्ते की तरह भौंकता नजर आया सफेद पक्षी, वीडियो देख लोग बोले- संगत का असर
संगत के असर का उदाहरण पेश करने वाले एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक सफेद रंग का पक्षी कुत्ते की तरह भौंकता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद रंग का तोता अपनी आवाज निकालने के बजाय कुत्ते के साथ खेलने के लिए उसी के अंदाज में भौंकने लगता है.
Viral Video: एक तरफ जहां आवारा कुत्ते (Stray Dogs) रात को भौंक कर लोगों की नींद हराम करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ पालतू कुत्ते (Pet Dogs) अनजान लोगों को देखते ही उन पर भौंकना शुरु कर देते हैं. पालतू कुत्तों की घर में पाले जाने वाले अन्य जानवरों से अच्छी ट्यूनिंग हो जाती है और उनके बीच दोस्ती का रिश्ता बन जाता है. संगत के असर का उदाहरण पेश करने वाले एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक सफेद रंग का पक्षी (White Bird) कुत्ते (Dog) की तरह भौंकता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद रंग का तोता (Parrot) अपनी आवाज निकालने के बजाय कुत्ते के साथ खेलने के लिए उसी के अंदाज में भौंकने लगता है. इस विडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स न सिर्फ हैरान हो रहे हैं, बल्कि इसे कुत्ते की संगत का असर बता रहे हैं.
देखें वीडियो-
संगत का असर 🤭❤️ pic.twitter.com/cj4PQdP7Dl
— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) November 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2022 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

