स्केटिंग करते हुए महिला ने लगाई कुत्ते और घोड़े के साथ रेस, Viral Video में देखे कौन निकला सबसे आगे?
सोशल मीडिया पर स्केटिंग करती एक महिला के साथ कुत्ते और घोड़े की जबरदस्त रेस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. महिला तेजी से सड़क पर स्केटिंग करती दिख रही है, जबकि उसकी दाईं तरफ एक घोड़ा भी उसके साथ दौड़ लगाता नजर आ रहा है और एक कुत्ता भी महिला के आगे भाग रहा है.
Viral Video: आपने इंसानों या फिर जानवरों के बीच रेस (Race) तो देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी इंसानों और जानवरों (Human And Animals Race) के बीच रेस देखी है? जी हां, सोशल मीडिया पर स्केटिंग (Skating) करती एक महिला के साथ कुत्ते और घोड़े की जबरदस्त रेस का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. महिला तेजी से सड़क पर स्केटिंग करती दिख रही है, जबकि उसकी दाईं तरफ एक घोड़ा (Horse) भी उसके साथ दौड़ लगाता नजर आ रहा है और एक कुत्ता (Dog) भी महिला के आगे भाग रहा है. तीनों की रेस में कभी महिला आगे निकलती दिखती है तो कभी कुत्ता दौड़ते हुए आगे पहुंच जाता है. इस रोमांचक वीडियो को buitengebieden नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. तीनों की रेस का यह मजेदार वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
देखें वीडियो-
Pure happiness.. 😊 pic.twitter.com/Bk3aBXkfjc
— Buitengebieden (@buitengebieden) June 16, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2022 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

