जब बिना ड्राइवर के ही चलने लगी सड़क पर खड़ी ई-रिक्शा, Viral Video देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर खड़ी एक ई-रिक्शा अचानक बिना ड्राइवर के चलने लगती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे खड़ी ई-रिक्शा के साथ-साथ कई कारें पार्किंग में खड़ी हैं, तभी एक शख्स वहां से गुजरता है और शख्स जैसे ही ई-रिक्शा के पास पहुंचता है, तभी ई-रिक्शा अचानक चलने लगती है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कई बार ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल लगता है. कई दफा कुछ हैरान करने वाली घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती हैं, जिन्हें देख लोग हैरत में पड़ जाते हैं. इसी कड़ी में एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर खड़ी एक ई-रिक्शा अचानक बिना ड्राइवर के चलने लगती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे खड़ी ई-रिक्शा (E-Rickshaw) के साथ-साथ कई कारें पार्किंग में खड़ी हैं, तभी एक शख्स वहां से गुजरता है और शख्स जैसे ही ई-रिक्शा के पास पहुंचता है, तभी ई-रिक्शा अचानक चलने लगती है और वो घूमते हुए कार से टकरा जाती है. इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2022 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

