सेल्समैन ने महिला को पैर दबाने वाली मशीन खरीदने के लिए कहा तो मिला मजेदार जवाब, Viral Video देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पति-पत्नी एक-दूसरे की टांग खींचते दिख रहे हैं. वीडियो में एक सेल्समैन महिला से पूछता है कि मार्केट में पैर दबाने की नई मशीन आई है, क्या आप इसे खरीदना चाहेंगी. इस पर रिप्लाई देते हुए महिला कहती है कि मेरी शादी हो गई.
Husband-Wife Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन दूल्हा-दुल्हन और पति-पत्नी के मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. पति-पत्नी (Husband-Wife) के बीच हंसी-मजाक और नोकझोंक वाले वीडियो लोगों को काफी पसंद आते हैं. कई बार पति-पत्नी के बीच होने वाले प्रैंक लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने में मदद करते हैं. इसी कड़ी में एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पति-पत्नी एक-दूसरे की टांग खींचते दिख रहे हैं. वीडियो में एक सेल्समैन महिला से पूछता है कि मार्केट में पैर दबाने की नई मशीन आई है, क्या आप इसे खरीदना चाहेंगी. इस पर रिप्लाई देते हुए महिला कहती है कि मेरी शादी हो गई. महिला इस प्रतिक्रिया के बाद मुस्कुराते हुए अपने पति को पैर दबाने का इशारा करती है और पति हैरान होकर उसकी तरफ देखते हुए उसके पैर दबाने लगता है. इस वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2022 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

