वायरल

Viral Video: युवकों ने अपने घर को बना दिया स्विमिंग पूल, पानी में लोटपोट होकर करने लगे मस्ती

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक घर को स्विमिंग पूल बनाकर उसमें मस्ती करते नजर आ रहे हैं. हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि घर में भरा यह पानी बाढ़ का है या फिर युवकों ने घर में खुद ही पानी भरा है.

Viral Video: युवकों ने अपने घर को बना दिया स्विमिंग पूल, पानी में लोटपोट होकर करने लगे मस्ती
घर को स्विमिंग पूल बनाकर मस्ती करते दिखे युवक (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: स्विमिंग पूल (Swimming Pool) में तो अक्सर लोग तैराकी (Swimming) का लुत्फ उठाते हैं, लेकिन क्या किसी को आपने अपने घर (House) को स्विमिंग पूल बनाकर उसमें मस्ती करते देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुछ युवक घर को स्विमिंग पूल बनाकर उसमें मस्ती करते नजर आ रहे हैं. हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि घर में भरा यह पानी बाढ़ का है या फिर युवकों ने घर में खुद ही पानी भरा है, लेकिन ये सभी मस्ती के मूड़ में नजर आ रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कमरा पानी से लबालब भरा है, जिसमें तैरते हुए एक युवक कमरे के एक छोर से दूसरी छोर तक जाता है. उसके पीछे दूसरा युवक भी तैरता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि एक युवक कमरे की दहलीज पर पानी में मस्ती कर रहा है. इस वीडियो को देखकर लोगों को अपने बचपन के दिनों की याद आ रही है. यह भी पढ़ें: सेल्फी पॉइंट ‘I Love Ghazipur’ का दिल चुराकर भागते दिखे बाइक सवार, Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2023 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).