Viral Video: पानी में उतरकर महिला ने हाथ से पकड़ी बड़ी मछली, नजारा देख हैरान हुए लोग
सोशल मीडिया पर एक महिला का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला पानी में उतरकर अपने हाथों से बड़ी सी मछली को पकड़ती हुई दिखाई दे रही है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) ऐसे वीडियोज की कोई कमी नहीं है, जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ जाते हैं और उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक महिला (Woman) का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें महिला पानी में उतरकर अपने हाथों से बड़ी सी मछली (Giant Fish) को पकड़ती हुई दिखाई दे रही है. दरअसल, महिला मछली (Fish) को पानी के ऊपर आते देख, तेजी से उसकी तरफ लपकती है और दोनों हाथों से पकड़कर उसे बाहर निकाल लेती है. मछली पकड़ने के उसके ट्रिक को देख सामने खड़ा एक शख्स भी दंग रह जाता है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर pet_travel_eat नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देख लोग हैरान हो रहे हैं और महिला के टैलेंट की सराहना भी कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: तालाब में मछली पकड़ने के लिए उतरा शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा... देखकर दंग रह जाएंगे आप
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2023 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

