वायरल

Viral Video: हड्डी को चबा-चबाकर खाता दिखा शाकाहारी जिराफ, जानवर को मांसाहार का सेवन करते देख हैरान हुए लोग

सोशल मीडिया पर हड्डी चबाते एक शाकाहारी जिराफ का वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है. वीडियो में एक जिराफ मजे से हड्डी को चबा-चबाकर खाता नजर आ रहा है.

Viral Video: हड्डी को चबा-चबाकर खाता दिखा शाकाहारी जिराफ, जानवर को मांसाहार का सेवन करते देख हैरान हुए लोग
हड्डी चबाता जिराफ (Photo Credits: Twitter)

Giraffe Viral Video: जंगल में रहने वाले कई मांसाहारी जानवर (Non-Vegetarian Animals) जहां दूसरे जानवरों को मारकर अपना पेट भरते हैं तो वहीं कई जानवर शाकाहारी (Vegetarian Animals) होते हैं, जो फल और पत्तियों को खाकर अपना पेट भरते हैं, लेकिन अगर कोई शाकाहारी जानवर मांसाहारी बन जाए तो यकीनन यह देखकर किसी को भी हैरानी होगी. इसी कड़ी में हड्डी चबाते एक शाकाहारी जिराफ (Giraffe) का वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है. वीडियो में एक जिराफ मजे से हड्डी को चबा-चबाकर खाता नजर आ रहा है.

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जिराफ शाकाहारी होते हैं और अपनी लंबी गर्दन का उपयोग पेड़ के शीर्ष में पत्तियों और कलियों तक पहुंचने के लिए करते हैं, वे उसी तरह से विकसित हुए हैं, लेकिन कभी-कभी फॉस्फोरस पाने के लिए वो हड्डियों को भी चबाकर खा जाते हैं. प्रकृति अद्भुत है. यह भी पढ़ें: Cheetah and Deer Fight: हिरण का शिकार करने की कोशिश कर रहा था चीता, ऐसे पीटकर भगाया

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2023 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).