Viral Video: ऑस्ट्रेलिया के सुपरमार्केट में मिला अनोखा गोल अंडा, इसकी कीमत जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
सोशल मीडिया पर एक अनोखे अंडे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो न सिर्फ सामान्य अंडे से अलग है, बल्कि उसका आकार भी पूरी तरह से गोल है. ऑस्ट्रेलिया के सुपरमार्केट में मिले इस अंडे को वन इन ए बिलियन यानी करोड़ों में एक माना जाता है.
Viral Video: अधिकांश लोग अपने सुबह के ब्रेकफास्ट में अंडा (Egg) खाना पसंद करते हैं, लेकिन दुकानों पर मिलने वाले अंडे का आकार आमतौर पर अंडाकार ही होता है. हालांकि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक अनोखे अंडे का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो न सिर्फ सामान्य अंडे से अलग है, बल्कि उसका आकार भी पूरी तरह से गोल है. ऑस्ट्रेलिया (Australia) के सुपरमार्केट में मिले इस अंडे को 'वन इन ए बिलियन' यानी करोड़ों में एक माना जाता है. इस वीडियो को jacquifelgate नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि यह अंडा बिल्कुल गोल और एकदम अलग है.
करोड़ों में एक इस अंडे की कीमत 1400 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी 78000 रुपए के करीब बताई जा रही है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरानी भरे कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- मेरे पास भी ऐसे अंडे थे मैंने खा लिए, जबकि एक अन्य ने हैरानी जाहिर करते हुए पूछा है- क्या यह सच में अंडा ही है. यह भी पढ़ें: Rare Creature: पानी में तैरता दिखा आंख, नाक और मुंह वाला आम जैसा जीव, देखें हैरान कर देने वाला वीडियो
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2023 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

