वायरल

Viral Video: जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों से भरी बस पर टाइगर ने किया हमला, डर के मारे चिल्लाने लगे लोग

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों से भरी बस पर टाइगर हमला कर देता है. खूंखार जानवर को सामने देख लोगों की डर के मारे सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है.

Viral Video: जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों से भरी बस पर टाइगर ने किया हमला, डर के मारे चिल्लाने लगे लोग
बाघ ने पर्यटकों की बस पर किया हमला (Photo Credits: Twitter)

Tiger Viral Video: जंगल सफारी (Jungle Safari) के दौरान अक्सर लोग जंगली जानवरों (Wild Animals) को बेहद करीब से देखते हैं, लेकिन कई बार ये खूंखार जानवर पर्यटकों के वाहन पर हमला भी कर देते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों से भरी बस पर टाइगर हमला कर देता है. खूंखार जानवर को सामने देख लोगों की डर के मारे सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है. इससे भी हैरान करने वाली बात तो यह है कि पर्यटकों से भरी बस का पीछा तीन-तीन टाइगर कर रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल से गुजर रही पर्यटकों से भरी बस पर किस तरह से टाइगर हमलावर हो जाते हैं. इस दौरान बस में सवार लोगों की दहशत के मारे हालत खराब हो जाती है. @Bellaasays2 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 106.5k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: UP Shocker: उत्तर प्रदेश के दुधवा में बाघ के हमले में किसान की मौत

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2023 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).