Viral Video: सोफे पर बैठने के लिए कुत्ते और बिल्ली के बीच हुई तगड़ी नोकझोंक, देखिए कौन पड़ा किस पर भारी
सोशल मीडिया पर कुत्ते और बिल्ली की लड़ाई का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सोफे के लिए बिल्ली मौसी कुत्ते से भिड़ जाती है और उसे भगाकर ही दम लेती है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कुत्ते (Dog) और बिल्लियों (Cats) की लड़ाई से जुड़े वीडियो तो आपने देखे ही होंगे. ऐसा कहा जाता है कि कुत्ते और बिल्ली (Cat) में कभी दोस्ती नहीं हो सकती, इसलिए जब भी दोनों का आमना-सामना होता है तो उनके बीच नोकझोंक शुरु हो जाती है. सोशल मीडिया पर कुत्ते और बिल्ली की लड़ाई का एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सोफे (Sofa) के लिए बिल्ली मौसी कुत्ते से भिड़ जाती है और उसे भगाकर ही दम लेती है. इस वीडियो को @Yoda4ever नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ते को सोफे पर बैठा देख बिल्ली का पारा हाई हो जाता है और वो उस पर टूट पड़ती है. बिल्ली कुत्ते पर हमला करती है, जिससे घबराकर कुत्ता नीचे उतर जाता है. कुत्ते को सोफे से नीचे भगाने के बाद बिल्ली खुद उस पर लेटकर आराम फरमाने लगती है, जबकि कुत्ता जमीन पर लेटा हुआ नजर आता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: नन्ही बिल्ली को डूबने से बचाने के लिए कुत्ते ने किया अनोखा काम, देखें क्यूट वीडियो
देखें वीडियो-
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)