Viral VIDEO: बिजली के तार पर चढ़े शख्स ने मचाया तांडव, नीचे उतारने में पुलिस के छूटे पसीने
पुलिस तारों को हिला कर उसे नीचे उतारने की कोशिश करती हैं. वह तारों को पकड़कर उस पर लटक जाता है और किसी भी हालत में तारों को नहीं छोड़ता है. यह तमाशा लंबे समय तक चलता रहा.
केरल में एक शख्स बिजली के तार पर चढ़कर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा करता है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. Video में एक शख्स को बिजली के तारों (Electrical Wires) पर चढ़े हुए देखा जा सकता है. जिसे पुलिस (Police) और फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट बचाने की कोशिश करती है.
बिजली के तारों पर चढ़ा शख्स किसी भी हालत में नीचे उतरने को राजी नहीं हो रहा था. जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली वह तुरंत ही मौके पर पहुंच गई. जैसे ही पुलिस शख्स को बचाने के लिए आगे बढ़ती है वह तारों को पकड़ कर उन पर आगे बढ़ जाता है. जिसके बाद पुलिस तारों को हिला कर उसे नीचे उतारने की कोशिश करती हैं. वह तारों को पकड़कर उस पर लटक जाता है और किसी भी हालत में तारों को नहीं छोड़ता है. यह तमाशा लंबे समय तक चलता रहा.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2022 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

