Viral Video: भूकंप के खतरे को भांपते ही बेटी को लेकर घर से बाहर भागे पिता, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल
हाल ही में सोशल मीडिया पर भूकंप का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तुरंत सतर्कता दिखाते हुए शख्स ने अपनी बेटी और पत्नी को किसी अनहोनी का शिकार होने से बचा लिया.
Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर भूकंप (Earthquake) का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें तुरंत सतर्कता दिखाते हुए शख्स ने अपनी बेटी और पत्नी को किसी अनहोनी का शिकार होने से बचा लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स और उसकी बेटी खाने के मेज पर खाना खाते दिखाई दे रहे हैं, तभी उसे आभास होता है कि भूकंप आने वाला है, जिसके बाद वो अपनी सूझबूझ को दिखाते हुए अपनी बेटी को गोद में उठाता है और फौरन घर से बाहर निकल जाता है. थोड़ी ही देर में उसकी पत्नी भी दौड़ते हुए बाहर आती है और देखते ही देखते भूकंप से उसका पूरा घर हिल जाता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Failarmy नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है और इस नजारे को देखकर लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2022 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

