वायरल

Viral Video: स्विमिंग पूल के पास टहलते हुए फोन पर बात कर रहा था शख्स, अचानक फिसला पैर और फिर...

सोशल मीडिया पर एक रोमांचक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स स्विमिंग पूल के पास टहलते हुए मोबाइल फोन पर बात करता है, लेकिन तभी उसका पैर फिसल जाता है और लगभग स्विमिंग पूल में गिरते-गिरते वो खुद को संभाल लेता है.

Viral Video: स्विमिंग पूल के पास टहलते हुए फोन पर बात कर रहा था शख्स, अचानक फिसला पैर और फिर...
मोबाइल पर बात करते समय फिसला पैर (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: कोई बार लोग फोन (Phone) पर बात करने में इतने मशगूल हो जाते हैं कि उन्हें किसी चीज की सुध नहीं रहती है. ऐसे में कई बार लापरवाही के चलते उनके साथ कांड भी हो जाता है. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स स्विमिंग पूल (Swimming Pool) के पास टहलते हुए मोबाइल फोन (Mobile Phone) पर बात करता है, लेकिन तभी उसका पैर फिसल जाता है और लगभग स्विमिंग पूल में गिरते-गिरते वो खुद को संभाल लेता है, फिर वहीं जाकर बैठ जाता है. इससे भी दिलचस्प बात तो यह है कि फिसलने से लेकर संभलने तक वो फोन पर लगातार बात करता ही रहता है, जिसे देखकर यकीनन कोई भी हैरत में पड़ सकता है. इस वीडियो को Shocking Clips नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2023 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).