Viral Video: बिजली के खंभे पर लेटकर आराम फरमाता दिखा शख्स, इस नजारे ने उड़ाए लोगों के होश
एक चौंकाने वाला वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें एक शख्स बिजली के खंभे पर लेटकर आराम से सोता हुआ नजर आ रहा है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कई ऐसे वीडियोज वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद मानों पैरों तले जमीन ही खिसक गई हो. इसी कड़ी में एक चौंकाने वाला वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें एक शख्स बिजली के खंभे (Electric Pole) पर लेटकर आराम से सोता हुआ नजर आ रहा है. इस नजारे को देख कुछ लोग जहां इसे देसी दारू का कमाल बता रहे हैं तो कुछ लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर वो ऊपर चढ़ा तो चढ़ा कैसे? इसे इंस्टाग्राम पर @zore_amol_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- देसी का पावर.
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चौराहे पर मौजूद लोग ऊपर की तरफ देखते हैं, अगले ही पल जब कैमरे का एंगल बदलता है तो देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति स्ट्रीट लाइट के खंभे के ऊपर लेटकर आराम फरमा रहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- पहले ये बताओ कि बंदा खंभे पर कैसे चढ़ा, जबकि दूसरे ने लिखा है- ये तो सच में पीकर उड़ गया. यह भी पढ़ें: Viral Video: इस किसान ने महिंद्रा थार से कर दी एक एकड़ जमीन की जुताई, इंटरनेट पर वीडियो वायरल
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2023 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

