वायरल

Viral Video: सींग पकड़कर बकरे को परेशान करने लगा शख्स, अगले ही पल जानवर ने सिखाया सबक

एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बकरे के सींग को पकड़कर न सिर्फ उसे परेशान करता है, बल्कि उसे जबरदस्ती खींचने की कोशिश भी करता है, लेकिन अगले ही पल शख्स को उसके किए की सजा मिल जाती है.

Viral Video: सींग पकड़कर बकरे को परेशान करने लगा शख्स, अगले ही पल जानवर ने सिखाया सबक
बकरे ने सिखाया शख्स को सबक (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: कई बार लोग बेवजह जानवरों (Animals) को परेशान करते हैं और उन्हें तकलीफ पहुंचाते हैं, कई बार जानवर चुपचाप उनके जुल्म को बर्दाश्त कर लेते हैं तो कई बार वो पलटवार करके सबक सीखाने से भी पीछे नहीं हटते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स बकरे (Goat)  के सींग को पकड़कर न सिर्फ उसे परेशान करता है, बल्कि उसे जबरदस्ती खींचने की कोशिश भी करता है, लेकिन अगले ही पल शख्स को उसके किए की सजा मिल जाती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही शख्स बकरे को छोड़ता है, जानवर भी आक्रामक हो जाता है और शख्स को जोरदार टक्कर मारकर उसे जमीन पर गिरा देता है.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर जहां लोग शख्स पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं तो वहीं जानवर द्वारा शख्स को सिखाए गए सबक को देख उनके चेहरे पर मुस्कान भी आ रही है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक शख्स ने लिखा है- भाई उड़ता तीर लेने में स्वाद आया, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- दोबारा उसके पास मत जाना... यह भी पढ़ें: Goat Eating Fish: बकरी ने मछलियों को एक के बाद एक चबाया, नेटिज़न्स बोले- 'पृथ्वी छोड़ने का समय' आ गया है', देखें वीडियो

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M Qasim Qadri (@qadrim.qasim)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2023 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).