Viral Video: मसीहा बनकर शख्स ने बचाई बत्तख की जान, पेट में फंसी बोतल को ऐसे निकाला बाहर
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बत्तख पूरा बोतल निगल लेती है और बाद में तड़पने लगती है. बत्तख को इस हालत में देखकर एक शख्स उसके पेट में फंसी बोतल को उसके मुंह से बाहर निकालर उसकी जान बचाता है.
Viral Video: दुनिया में ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. इसी कड़ी में एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स मसीहा बनकर बत्तख (Duck) की मदद करता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बत्तख पूरा बोतल निगल लेती है और बाद में तड़पने लगती है. बत्तख को इस हालत में देखकर एक शख्स उसके पेट में फंसी बोतल को उसके मुंह से बाहर निकालर उसकी जान बचाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स धीरे-धीरे बत्तख के पेट को दबाकर उसके मुंह से बोतल बाहर निकाल रहा है. इस वीडियो को @TheFigen_ नामक अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है और बत्तख की मदद करने वाले शख्स की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं.
देखें वीडियो-
OMG he knows the job! Bravo!
— The Figen (@TheFigen_) March 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2023 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

