वायरल

Viral Video: चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में गिरा शख्स, वीडियो में देखें कैसे बाल-बाल बची जान

चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करते एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जो उतरते समय धड़ाम से गिर जाता है, लेकिन तभी वहां मौजूद एक शख्स और आरपीएफ जवान की मुस्तैदी से उसकी जान बाल-बाल बच जाती है.

Viral Video: चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में गिरा शख्स, वीडियो में देखें कैसे बाल-बाल बची जान
चलती ट्रेन से उतरते समय गिरा शख्स (Photo Credits: @RPF_INDIA/Twitter)

Viral Video: ट्रेन (Train) से सफर करने वाले यात्रियों से अक्सर रेलवे (Railway) द्वारा अपील की जाती है कि वो चलती ट्रेन (Moving Train) में चढ़ने या चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास न करें, क्योंकि ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है. बावजूद इसके कई लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं. चलती ट्रेन से उतरते और चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान होने वाले हादसों के कई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं. इसी कड़ी में चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करते एक शख्स का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो उतरते समय धड़ाम से गिर जाता है, लेकिन तभी वहां मौजूद एक शख्स और आरपीएफ (RPF) जवान की मुस्तैदी से उसकी जान बाल-बाल बच जाती है. इस वीडियो को @RPF_INDIA ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- आपकी सुरक्षा, आपके हाथ! चलती हुई ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें. यह जानलेवा हो सकता है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2023 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).