वायरल

Viral Video: पेड़ पर झूला झूलते समय धड़ाम से जमीन पर गिरा शख्स, मदद करने के बजाय हंसते नजर आए दोस्त

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कई दोस्त पेड़ की टहनी से लटक कर झूला झूलते हुए नजर आ रहे हैं. आखिर में झूलते समय शख्स धड़ाम से गिरता है, लेकिन उसकी मदद करने के बजाय दोस्त हंसने लगते हैं.

Viral Video: पेड़ पर झूला झूलते समय धड़ाम से जमीन पर गिरा शख्स, मदद करने के बजाय हंसते नजर आए दोस्त
पेड़ से नीचे गिरा शख्स (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: दोस्ती को दुनिया (Friendship) का सबसे खूबसूरत रिश्ता कहा जाता है, क्योंकि सच्चे दोस्त हमेशा साथ देते हैं. दोस्त जिंदगी में खुशियां लाते हैं और गम में साथ निभाते हैं. इसके अलावा कई दोस्त मस्ती-मजाक इस कदर करते हैं कि उनकी हरकतों पर गुस्सा भी आ जाता है और वो जमकर एक-दूसरे की खिंचाई भी करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कई दोस्त पेड़ (Tree) की टहनी से लटक कर झूला झूलते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन तभी उनमें से एक-एक कर चार लड़कों ने टहनी छोड़ दी, जबकि एक दोस्त लटका रह गया. टहनी छोड़ने की वजह से एकदम ऊपर जा पहुंची और जैसे ही नीचे आई, शख्स धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ा. शख्स के नीचे गिरते ही उसकी मदद करने के बजाय उसके सभी दोस्त ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं, लेकिन शख्स जिस तरह से गिरा उसे देखकर तो ऐसा ही लगता है कि उसे जरूर चोट लगी होगी.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahesh Sain ||⚡🌀|| (@sen_mk_007)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2023 09:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).