वायरल

Viral Video: खाना देखते ही उस पर टूट पड़ी बत्तख, एक झटके में 8 मछलियों को कर गई चट

एक बत्तख का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो देखते ही देखते 8 मछलियां खा जाती है. भूखी बत्तख को पागलों की तरह खाते देख यूजर्स भी हैरान नजर आ रहे हैं.

Viral Video: खाना देखते ही उस पर टूट पड़ी बत्तख, एक झटके में 8 मछलियों को कर गई चट
मछलियों पर टूट पड़ी बत्तख (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: जब किसी को भूख लगती है तो अपने सामने खाना देखकर वो कंट्रोल नहीं कर पाता है. यह बात इंसानों और जानवरों पर भी सामान्य रूप से लागू होती है, क्योंकि अत्यधिक भूख लगने पर इंसान भी खाने पर टूट पड़ते हैं और जानवर भी कुछ ऐसा ही करते हैं. इसी कड़ी में एक बत्तख (Duck) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो देखते ही देखते 8 मछलियां (Fish) खा जाती है. भूखी बत्तख को पागलों की तरह खाते देख यूजर्स भी हैरान नजर आ रहे हैं. वीडियो को @TheFigen_ नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बत्तख मछलियों से भरी टोकरी को देखते ही उस पर टूट पड़ती है और देखते ही देखते महज 20 सेकेंड में 8 मछलियां खा जाती है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- एक दिन की डायटिंग के बाद उसका भी यही हाल होता है, जबकि एक अन्य यूजर ने बत्तख को जन्मों का भूखा बताया है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2023 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).