वायरल

Viral Video: शादी के दौरान दुल्हन को गुलदस्ता देकर प्रपोज नहीं कर पा रहा था दूल्हा, तभी कैमरामैन ने किया यह काम

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा अपनी दुल्हन को सबके सामने गुलदस्ता देकर प्रपोज करने में शर्माने लगता है. ऐसे में कैमरामैन आता है और उसकी मदद करता है.

Viral Video: शादी के दौरान दुल्हन को गुलदस्ता देकर प्रपोज नहीं कर पा रहा था दूल्हा, तभी कैमरामैन ने किया यह काम
दूल्हा-दुल्हन (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: शादियों के सीजन (Wedding Season) में अक्सर दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom) से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दूल्हा अपनी दुल्हन को सबके सामने गुलदस्ता देकर प्रपोज करने में शर्माने लगता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन खड़े हैं, तभी कैमरामैन दूल्हे को सबके सामने अपनी दुल्हन को प्रपोज करने के लिए कहता है, लेकिन दूल्हा नहीं कर पाता है. ऐसे में कैमरामैन आता है और उसकी मदद करता है. तब जाकर दूल्हा अपनी दुल्हन को कैमरामैन के बताए गए तरीके से प्रपोज करके कैमरे के लिए पोज देता है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ने लिखा- इस बेचारे ने आज तक किसी को प्रपोज नहीं किया है. एक अन्य ने लिखा है- इसकी पैंट टाइट है, इसलिए ये नहीं कर पा रहा है.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankit Kumar (@a_k_fouji10)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).