Viral Video: गहरी खाई में गिरती कार में सवार शख्स के लिए मसीहा बने दोस्त, ऐसे बचाई उसकी जान
एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ दोस्त अपने साथी के लिए मसीहा बनकर उसकी जान बचाने में कामयाब होते हैं.
Viral Video: सच्चे दोस्त हमेशा मुश्किल हालात में साथ निभाते हैं और सच्ची दोस्ती का उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ दोस्त (Friends) अपने साथी के लिए मसीहा बनकर उसकी जान बचाने में कामयाब होते हैं. इसमें देख सकते हैं कि किस तरह से एक कार (Car) खाई में गिरने वाली है, जबकि कुछ दोस्त कार में सवार एक शख्स को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. दोस्तों की मदद से शख्स कार से बाहर निकल जाता है और तभी कार खाई में गिर जाती है. इस वीडियो को @HasnaZaruriHai नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जिसके दोस्त साथ देने वाले हों, वहां से यमराज को भी खाली हाथ लौटना होगा. यह भी पढ़ें: Viral Dance Video: मुंबई के भीड़ भाड़ वाले स्टेशन पर लड़की ने किया डांस, वीडियो देख लोट-पोट हुए लोग
देखें वीडियो-
जिसके दोस्त साथ देने वाले हों
वहां से यमराज को भी खाली हाथ लौटना होगा।❣️ pic.twitter.com/byEZeltQ26
— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) December 7, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2023 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

