वायरल

Viral Video: हिरण के गले को दबोचकर आसमान में उड़ गया बाज, नजारा देख दंग रह जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर सुनहरे बाज का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिकारी बाज हिरण की गर्दन को दबोचकर हवा में उड़ जाता है. नजारा देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.

Viral Video: हिरण के गले को दबोचकर आसमान में उड़ गया बाज, नजारा देख दंग रह जाएंगे आप
हिरण को लेकर उड़ा बाज (Photo Credits: X)

Viral Video: सुनहरे बाज अक्सर पहाड़ी इलाकों में धारदार तरीके से शिकार करने के लिए जाने जाते हैं, जो अपनी पैनी नजर और तूफानी रफ्तार से हवा में उड़ते हुए भी शिकार कर लेते हैं. सोशल मीडिया पर सुनहरे बाज (Eagle) का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शिकारी बाज हिरण (Deer) की गर्दन को दबोचकर हवा में उड़ जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गोल्डन ईगल हिरण को दबोचकर आसमान में उड़ रहा है, तभी उसके चंगुल से हिरण छूटकर गिर जाता है, लेकिन पलक झपकते ही वो फिर से हिरण को दबोच लेता है. इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- क्या अजीब है, इसके द्वारा की गई चाल को देखो... गुरुत्वाकर्षण से भी तेज... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 6.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: हिरण को दबोचकर आसमान में उड़ान भरता दिखा बाज, Viral Video देख हैरत में पड़ जाएंगे आप

हिरण के गले को दबोचकर आसमान में उड़ गया बाज

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2024 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).