Viral Video: जयमाला के दौरान अचानक स्टेज पर पुश-अप्स करने लगे दूल्हा-दुल्हन, नजारा देख मेहमान भी हुए हैरान
सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों वरमाला के दौरान अचानक स्टेज पर पुश-अप्स करने लगते हैं. दोनों को ऐसा करते देख मेहमान भी हैरान हो जाते हैं. दोनों को देखकर ऐसा लगता है जैसे उनके बीच शर्त लगी हो.
Viral Video: शादियों के सीजन (Wedding Season) में दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom) के कई मजेदार वीडियो (Funny Video) अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं, जिसमें वो अपनी जिंदगी के सबसे खास लम्हे को यादगार बनाने के लिए कुछ हटकर करने की कोशिश करते हैं. कोई न कोई अलग चीज करके दूल्हा-दुल्हन सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब भी हो जाते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दोनों वरमाला के दौरान अचानक स्टेज पर पुश-अप्स करने लगते हैं. दोनों को ऐसा करते देख मेहमान भी हैरान हो जाते हैं. दोनों को देखकर ऐसा लगता है जैसे उनके बीच शर्त लगी हो. इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- म्हारी छोरी छोरे से कम सै के... इसके अलावा वीडियो के स्लग में सवाल किया है कि बताइए दोनों में से कौन जीतता है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2022 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

