Viral Video: रिवर राफ्टिंग के दौरान तेज लहरों की वजह से बिगड़ा संतुलन, उछलकर नदी में गिर पड़े लोग
देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन तभी नदी की तेज लहरों के चलते उनकी नाव का संतुलन बिगड़ जाता है और नाव पर सवार सभी लोग उछलकर नदी में गिर पड़ते हैं.
Viral Video: एडवेंचर (Adventure) पसंद लोग अक्सर घूमने के बहाने तलाशते रहते हैं, इसलिए उन्हें जब भी मौका मिलता है वो अपने फेवरेट डेस्टिनेशन (Favourite Destination) पर चले जाते हैं. हालांकि कई बार जोखिम भरे एडवेंचर वाले गेम्स खेलने के दौरान कुछ लोगों के साथ हादसा भी हो जाता है. इसी कड़ी में देवभूमि उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऋषिकेश (Rishikesh) से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुछ लोग रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन तभी नदी की तेज लहरों के चलते उनकी नाव का संतुलन बिगड़ जाता है और नाव पर सवार सभी लोग उछलकर नदी में गिर पड़ते हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लोग रिवर राफ्टिंग कर रहे हैं, वो जिस बोट में सवार हैं उसे आगे वाली एक बोट से रस्सी की मदद से बांधा गया है. आगे वाले बोट जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, पीछे वाली बोट भी उसके पीछे-पीछे आगे बढ़ती है. इस बीच पानी में इतनी ऊंची लहर उठती है कि बोट में बैठे तीनों लोग उछलकर पानी में गिर जाते हैं. यह भी पढ़ें: Delhi Metro Kissing Video: दिल्ली मेट्रो से किसिंग का एक और वीडियो हुआ वायरल, सरेआम लिपलॉक करता दिखा कपल
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2023 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

