Viral Video: शादी की रस्मों के दौरान घोड़े बेचकर सोने लगा नशे में धुत्त दूल्हा, गुस्साई दुल्हन ने उठाया यह कदम
असम से एक शादी समारोह का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक दूल्हा शादी की रस्मों के दौरान ही घोड़े बेचकर सोने लगता है. दूल्हे को इस हालत में देखकर दुल्हन शादी से इनकार कर देती है.
Viral Video: शादी का दिन किसी भी दूल्हा-दुल्हन (Bride groom) के लिए उनकी जिंदगी का सबसे खास दिन होता है, जिसे यादगार बनाने की हर मुमकिन कोशिश की जाती है. इस बीच असम से एक शादी समारोह (Wedding Ceremony) का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक दूल्हा (Groom) शादी की रस्मों के दौरान ही घोड़े बेचकर सोने लगता है. दरअसल, दूल्हा अपनी शादी में शराब (Drunken Groom) पीकर पहुंचा और नशे में धुत्त होने के बाद वो शादी की रस्मों को निभा रहा था, लेकिन नशा ऐसा था कि नींद उस पर हावी होने लगी और वो वहीं पर सो गया.
बताया जा रहा है कि दूल्हे को इस हालत में देखकर दुल्हन को काफी गुस्सा आ गया और उसने शादी करने से इनकार कर दिया. हालांकि ग्राम प्रधान और स्थानीय लोगों ने भी दुल्हन के इस फैसले में उसका साथ दिया. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स भी दंग रह गए हैं और दूल्हे की इस हरकत की खूब आलोचना कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: शादी के मंडप में घोड़े बेचकर सो रही थी दुल्हन, झकझोर कर दूल्हे ने जगाया, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
#viralvideo: #Groom falls asleep during #wedding rituals, see how #bride reacts#assam #marriage #shocking #news #Trending
Subscribe to our YouTube page: https://t.co/bP10gHsZuP pic.twitter.com/jdfQehvdWC
— UnMuteINDIA (@LetsUnMuteIndia) March 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2023 05:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

