Viral Video: लोकल ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बचा कुत्ता, जान पर खेलकर एक शख्स ने बचाई बेजुबान की जान
सोशल मीडिया पर दिल जीत लेने वाला एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक शख्स बेजुबान कुत्ते को बचाने के लिए रेलेवे ट्रैक पर कुद जाता है. दरअसल, सामने से आ रही लोकल ट्रेन के नीचे कुत्ता आ जाता, अगर एक शख्स मौके पर पहुंचकर उसकी जान न बचाता.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर लोगों की दिलेरी के कई उदाहरण देखने को मिल जाते हैं. आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग ऐसे भी हैं जो जरूरत पड़ने पर खुद को जोखिम में डालकर दूसरों के लिए मसीहा बनकर इंसानियत की अनोखी मिसाल पेश करते हैं. ऐसा ही एक दिल जीत लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक शख्स बेजुबान कुत्ते (Dog) को बचाने के लिए रेलेवे ट्रैक पर कुद जाता है. दरअसल, सामने से आ रही लोकल ट्रेन (Local Train) के नीचे कुत्ता आ जाता, अगर एक शख्स मौके पर पहुंचकर उसकी जान न बचाता. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे ट्रैक (Railway Track) पर ट्रेन आ रही है और एक कुत्ता उसके नीचे आने वाला होता है, तभी एक शख्स अपनी जान पर खेलकर ट्रैक पर जाता है और कुत्ते को बचा लेता है, जबकि शख्स को देखकर ड्राइवर ट्रेन की रफ्तार को धीमी कर देता है. सोशल मीडिया पर कुत्ते की जान बचाने वाले शख्स की जमकर तारीफ की जा रही है.
देखें वीडियो-
Spirit of Mumbai ♥️♥️♥️ pic.twitter.com/fUToPvQyjk
— Pritesh Shah (@priteshshah_) August 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2022 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

