वायरल

Viral Video: नल से तेजी से बहते पानी को स्लो करके पक्षी ने बुझाई प्यास, अपनी समझदारी से जीता सबका दिल

सोशल मीडिया पर पक्षी का एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेजुबान प्यासा पक्षी तेजी से बहते नल के पानी को पहले तो अपनी चोंच से स्लो करता है और फिर पानी पीकर अपनी प्यास बुझाता है.

Viral Video: नल से तेजी से बहते पानी को स्लो करके पक्षी ने बुझाई प्यास, अपनी समझदारी से जीता सबका दिल
पक्षी ने दिखाई समझदारी (Photo Credits: X)

Bird Viral Video: इसमें कोई दो राय नहीं है कि इंसानों को सबसे समझदार प्राणी माना जाता है, लेकिन कई बार बेजुबान पशु-पक्षी भी इंसानों की तरह समझदारी दिखाकर लोगों को हैरान कर देते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर पक्षी (Bird) का एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बेजुबान प्यासा पक्षी तेजी से बहते नल के पानी को पहले तो अपनी चोंच से स्लो करता है और फिर पानी पीकर अपनी प्यास बुझाता है. यह पक्षी नल बंद करके न सिर्फ पानी की बर्बादी को रोकता है, बल्कि अपनी समझदारी से सबका दिल भी जीत लेता है.

इस वीडियो को @thedeshbhakti नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- इंसान से ज्यादा समझदार तो पक्षी है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- इंसानों से ज्यादा समझदारी तो पक्षियों में है कि पानी को व्यर्थ नहीं बहाना है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- बहुत खूब! कितना स्मार्ट पक्षी है. यह भी पढ़ें: कौवे ने कहावत को कर दिखाया सच, पानी के बोतल में कंकड़ डालकर पक्षी ने बुझाई अपनी प्यास (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2024 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).