Viral Video: बच्चे की शरारत में हुआ बड़ा नुकसान, तवे से वार कर तोड़ दिया महंगी टीवी का स्क्रीन
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा तवे से वार कर महंगी टीवी का स्क्रीन तोड़ देता है, बावजूद इसके माता-पिता उसका वीडियो बनाते रहे.
Viral Video: बच्चे (Child) इतने शरारती होते हैं कि वो अक्सर अपनी शरारतों से घर के लोगों को परेशान कर देते हैं. हालांकि शरारत करने पर माता-पिता (Parents) बच्चों को डांट लगाते हैं और उन्हें उनकी गलती की सजा भी देते हैं, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बच्चा तवे (Pan) से वार कर महंगी टीवी का स्क्रीन तोड़ देता है, बावजूद इसके माता-पिता उसका वीडियो बनाते रहे. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से बच्चे एक बड़े टीवी स्क्रीन पर हमला करता है और उसकी स्क्रीन को तोड़ता है.
वीडियो को baby_reels नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है. एक यूजर ने लिखा है- मैं होती तो थप्पड़ लगाती, जबकि एक अन्य ने लिखा है अरे भाई इतना पैसा, बच्चा टीवी तोड़ रहा है और तुम लोग वीडियो बना रहे हो, वाह रे अमीर लोगों की कहानी.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2023 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

