Viral Video: बारात में कंबल ओढ़कर बाराती ने किया जबरदस्त डांस, कंधे पर बिठाकर दूल्हे को गोल-गोल घुमाते दिखे दोस्त
सोशल मीडिया पर कंबल ओढ़कर जबरदस्त डांस करते बाराती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाराती कंबल ओढ़कर धमाकेदार डांस करता है, जबकि कुछ दोस्त दूल्हे को कंधे पर उठाकर गोल-गोल घूमाते हुए नजर आ रहे हैं.
Kambal Dance Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर तरह-तरह के डांस वीडियो (Dance Video) देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देखकर थिरकने का मन करता है. आपने भी अब तक नागिन, मुर्गा, मोर और गुटखा डांस तो देखे ही होंगे, लेकिन क्या आपने कंबल डांस (Kambal Dance) देखा है. अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर कंबल ओढ़कर जबरदस्त डांस करते बाराती का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाराती कंबल ओढ़कर धमाकेदार डांस करता है, जबकि कुछ दोस्त दूल्हे को कंधे पर उठाकर गोल-गोल घूमाते हुए नजर आ रहे हैं.
इस मजेदार डांस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर sunil.in1 नाम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- दूल्हे राजा को घुमाने के लिए विदेश से मशीन मंगवाई गई है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- शादी का जुगाड़ कर रखा है भाई ने... हालांकि भीड़ में कंबल ओढ़कर डांस कर रहे शख्स से लोगों की निगाहें नहीं हट रही हैं. यह भी पढ़ें: Aunty Dance Video: आंटी ने डफली वाले गाने पर किया जबरदस्त डांस, अपने स्टेप्स से लूटी महफ़िल
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2023 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

