Viral Video: भाईसाहब फैशन अगर कला है, तो ये जनाब गांव के पिकासो निकले. सोशल मीडिया पर एक देसी छोरे का वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद को जस्टिन बीबर से कम नहीं समझ रहा. ओवरसाइज डेनिम जैकेट, लूज पैंट्स और कैमरे के सामने ऐसे पोज, मानो अगले ही पल वोग मैगजीन का कवर शूट हो रहा हो. गांव की मिट्टी, आम का पेड़ और बीच में ये ‘देसी बीबर’, पूरा सीन ऐसा है जैसे "Karan Johar meets खेत-खलिहान" टाइप मूड बन जाए. लोग कह रहे हैं, “भाई जब स्वैग बांटा जा रहा था, तब ये दो बार लाइन में लग गया था!”

किसी ने कमेंट किया, “गांव की गलियों में गूंजा ‘बेबी बेबी ओह’ का देसी वर्जन.” अब तो लोग इस भाई को ‘स्टाइल गुरु पांडे जी’ भी बुला रहे हैं.

ये भी पढें: Viral Video: ऐसी दादी हों तो घर के बिगड़े बच्चे भी सुधर जाएंगे! वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएंगे लोटपोट

गांव में देसी जस्टिन बीबर की एंट्री!

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)