दुर्लभ प्रजाति का दो मुंह वाला रेड सैंड बोआ सांप खतरनाक होने के साथ ही बेहद महंगा भी है. इसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में पांच करोड़ रुपये तक बताई जाती है. यह ‘रेड सैंड बोआ’ सांप रेगिस्तानी इलाकों में पाया जाता है.  बेगूसराय में इस सांप का मिलना चर्चा का विषय बन गया और देखने वालों की भीड़ जुटने लगी. दरअसल, बेगूसराय ज़िले के बरौनी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत निंगा गांव में एक खेत से यह दुर्लभ प्रजाति का दोमुंहा सांप मिला, तो सबके होश उड़ गए.

बाद में पता की इस दोमुंहे सांप की तस्करी की जा रही थी. आरोपी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपियों के साथ सांप को भी कोर्ट में जज के सामने पेश किया गया.

क्यों महंगा होता है यह सांप

इस तरह के सांप की बड़े पैमाने पर तस्करी होती है. माना जाता है कि इस सांप के मुंह से जो रस निकलता है, उसके इस्तेमाल से एड्स का इलाज संभव है, साथ ही यौन शक्ति बढ़ती है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसकी तस्करी से अच्छी खासी रकम मिल जाती है. भारत में तांत्रिक भी इस सांप की खोज में रहते हैं.

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)