वायरल

Viral Video: अपने साथी को दिखा-दिखा कर सेब खाते शरारती बंदर का वीडियो वायरल, नजारा देख हंसी से हो जाएंगे लोटपोट

बंदरों से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बंदर के हाथ एक सेब लग जाता है और वो अपने साथी को दिखा-दिखा कर मजे से उसे खाने लगता है.

Viral Video: अपने साथी को दिखा-दिखा कर सेब खाते शरारती बंदर का वीडियो वायरल, नजारा देख हंसी से हो जाएंगे लोटपोट
बंदर का मजेदार वीडियो (Photo Credits: Instagram)

Monkey Funny Viral Video:  इंटरनेट के इस आधुनिक दौर में सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जानवरों (Animals) से जुड़े मजेदार वीडियो (Funny Video) देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. इस बीच बंदरों (Monkeys) से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बंदर (Monkey) के हाथ एक सेब (Apple) लग जाता है और वो अपने साथी को दिखा-दिखा कर मजे से उसे खाने लगता है. दूसरा बंदर बस सेब को देखता ही रह जाता है कि शायद उसका दोस्त उसे भी थोड़ा सा ऑफर करे, लेकिन सेब खा रहा बंदर उसे सिर्फ ललचाता है और मजे से सेब खाता है. इस दौरान दूसरे बंदर का एक्सप्रेशन देखने लायक होता है. इस वीडियो को waowafrica नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद यकीनन आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Waow Africa (@waowafrica)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2023 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).